अग्न्याशय कैंसर: जल्दी पता लगाना मुश्किल, इलाज और भी कठिन
अग्न्याश कैंसर दुनिया भर में सबसे ज्यादा घातक कैंसर में से एक है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसका जल्दी पता लगाना बेहद मुश्किल होता है। अग्न्याशय शरीर के गहरे भीतर स्थित होता है, जिसके कारण इसमें होने वाले बदलाव आसानी से दिखाई नहीं देते।
इस कैंसर के शुरुआती लक्छन बहुत धुंधले होते हैं—थकान, पेट दर्द, वजन घटना या पीलिया जैसी समस्याएं। ये लक्छन अक्सर अन्य सामान्य बीमारियों से मिलते-जुलते होते हैं, जिसकी वजह से रोग की पहचान बहुत देर से होती है।
एक बार जब कैंसर का पता चलता है, तब तक यह अक्सर पित्ताशय, यकृत और आंतों सहित पास के अन्य अंगों में फैल चुका होता है। इसलिए डॉक्टरों के लिए इसका इलाज करना बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
वैज्ञानिक इसका जल्दी पता लगाने के तरीकों पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई विश्वसनीय स्क्रीनिंग टेस्ट उपलब्ध नहीं है। इसलिए अग्न
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।