मुंह का कैंसर: समय रहते पहचानें तो बचा जा सकता है
मुंह का कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है, लेकिन कई बार लोग इसके लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। NHS के अनुसार, अगर किसी के मुंह में कोई बदलाव—जैसे घाव, सूजन या सफेद धब्बा—तीन हफ्ते से ज्यादा रहे, तो तुरंत डॉक्टर या डेंटिस्ट से संपर्क करना चाहिए।
यह कैंसर अक्सर तब शुरू होता है जब मुंह या होंठ की कोशिकाओं में डीएनए में बदलाव आ जाता है। मेयो क्लीनिक के मुताबिक, ये म्यूटेशन कोशिकाओं को अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगती हैं। शुरुआत में ये बदलाव छोटे हो सकते हैं, लेकिन अगर नजरअंदाज किए जाएं, तो कैंसर आसपास के ऊतकों तक फैल सकता है।
इसके कुछ आम लक्षणों में मुंह में लगातार रहने वाला घाव, खाने में तकलीफ, मुंह से खून आना या आवाज में बदलाव शामिल हैं। तम्बाकू, गुटखा, शराब या धूम्रपान जैसी आदतें इसके जोखिम को बढ़ाती हैं।
लेकिन अच्छी खबर यह है कि अगर शुरुआत में ही पता चल जाए, तो
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।