कैंसर के छाले कैसे पहचानें?

मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्छन अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिए जाते हैं, लेकिन इनकी पहचान जल्दी करना बहुत ज़रूरी है। अगर आपके मुंह में लगातार लाल या सफेद रंग के छाले बनते रहें, तो यह सामान्य छाले नहीं हो सकते। कई बार ये छाले दो हफ्ते से ज्यादा रहते हैं और ठीक नहीं होते।

कुछ लोगों में होंठ या मसूड़ों में सूजन आ जाती है, गाल के अंदर गांठ महसूस होने लगती है या मुंह के अंदर कहीं भी सुन्नता महसूस होती है। चेहरे, गर्दन या मुंह के आसपास अगर बार-बार घाव होते हैं और वो जल्दी भरते नहीं, तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

ये सिर्फ सामान्य समस्या नहीं हो सकती। ऐसे लक्छन का संकेत दे सकते हैं। खासकर जो लोग तंबाकू या गुटखा का सेवन करते हैं, उन्हें इन बातों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।

अगर आपको कोई भी लक्छन दो सप्ताह से ज्यादा समय तक महसूस हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय