लहसुन की एक कली, सेहत के लिए कितने फायदेमंद?
लहसुन सिर्फ़ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है। कई लोग इसकी गंध के कारण इससे दूरी बना लेते हैं, लेकिन वास्तव में यह एक छोटी सी कली सेहत के लिए कमाल कर सकती है।
पाचन तंत्र को मजबूत करने में लहसुन बहुत मददगार है। यह एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं को कम करता है। साथ ही, यह ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
अगर आपके ब्लड में क्लॉट बनने का खतरा है, तो एक नियमित मात्रा में लहसुन इसे भी रोकने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, लहसुन की एक कली प्राकृतिक एंटीबायोटिक, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती है। इसलिए सर्दी-जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं में भी यह आराम दे सकता है।
कई अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि लहसुन किडनी की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है और संक्रमण से लड़ने म
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।