कैंसर कितनी तेजी से बढ़ता है?
कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन यह ज्यादातर बुजुर्गों में तेजी से फैलता है। कैंसर के बढ़ने की गति उसके ग्रेड पर निर्भर करती है। डॉक्टर कैंसर कोशिकाओं को उनकी दिखावट और वृद्धि के आधार पर ग्रेड में बांटते हैं।
अगर कैंसर ग्रेड 1 का है, तो कोशिकाएं लगभग सामान्य दिखाई देती हैं और धीमी गति से बढ़ती हैं। ऐसे मरीजों को जल्दी खतरा नहीं होता। लेकिन ग्रेड 2 में, कोशिकाएं स्पष्ट रूप से असामान्य दिखाई देती हैं और तेजी से बढ़ने लगती हैं। इस स्थिति में समय पर इलाज जरूरी होता है।
सबसे खतरनाक है ग्रेड 3 का कैंसर। यहां कोशिकाएं बहुत असामान्य लगती हैं और आक्रामक तरीके से फैल सकती हैं। यह अन्य अंगों तक पहुंच सकता है, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है।
हालांकि, हर कैंसर एक जैसा नहीं होता। कुछ धीमे बढ़ते हैं, तो कुछ तेज। इसलिए समय-समय पर मेडिकल जांच करवाना बहुत जरूरी ह
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।