बुखार क्यों आता है? समझिए शरीर की लड़ाई के बारे में
बुखार वास्तव में यह नहीं कि कोई बीमारी है, बल्कि यह शरीर की एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। जब कोई वायरस, बैक्टीरिया या अन्य हानिकारक कारक हमारे शरीर में घुसते हैं, तो हमारा इम्यून सिस्टम उन्हें पहचानता है और लड़ाई शुरू कर देता है। इसी दौरान शरीर का तापमान बढ़ जाता है, यानी बुखार आ जाता है।
लेकिन ऐसा क्यों होता है?जब शरीर का तापमान बढ़ता है, तो उसके अंदर मौजूद कई हार्मोन्स और एंजाइम्स की गतिविधि धीमी पड़ने लगती है। इससे हम सुस्त महसूस करते हैं, थकान आती है और आराम करने की इच्छा होती है। इसके साथ ही, बाहर से आए ऐंटिजेन (रोग पैदा करने वाले एजेंट) के लिए भी अधिक तापमान एक चुनौती बन जाता है। वे ठीक से नहीं बढ़ पाते या फैल नहीं पाते।
दरअसल, बुखार शरीर का तरीका है कि वह संक्रमण को रोके। जब तक यह लड़ाई चलती है, बुखार बना रह सकता है। लेकिन जैसे ही ऐंटिजेन का प्रोडक्शन क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।