पेट के कैंसर के लक्षण: समय रहते पहचानें, बचाव संभव
पेट का कैंसर शुरुआत में अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता, क्योंकि इसके लक्षण आम गैस या अपच जैसे लगते हैं। लेकिन समय रहते पहचानने से इलाज आसान हो जाता है।
भूख न लगना या अचानक वजन कम होना पेट के कैंसर के पहले संकेतों में शामिल हो सकते हैं। अगर कोई कुछ दिनों से ठीक से खाना नहीं खा पा रहा या बिना कारण तेजी से पतला हो रहा हो, तो यह चिंता की बात है।
इसके अलावा, पेट में लगातार दर्द, भारीपन या सूजन भी चेतावनी के संकेत हो सकते हैं। कई बार ऐसा महसूस होता है कि पेट भरा-भरा रहता है, भले ही कुछ खाया न हो।
अन्य लक्षणों में बार-बार मतली, उल्टी होना, अपच की समस्या और कभी-कभी उल्टी में खून आना भी शामिल है। इन्हें सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
वैसे तो कुछ लोगों में लक्षण तुरंत नहीं दिखते, लेकिन अगर ये समस्याएं हफ्तों तक बनी रहें, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। खासकर उम
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।