कैंसर की जांच कैसे होती है?

कैंसर की जांच एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे डॉक्टर यह पता लगाते हैं कि शरीर में कोई असामान्य ट्यूमर तो नहीं बन रहा। इसके लिए कई तरह की इमेजिंग परीक्षणों का उपयोग किया जाता है।

सीटी स्कैन (कंप्यूटराइज्ड टोमोग्राफी) कैंसर के स्थान, आकार और फैलाव को देखने में मदद करता है। यह शरीर के अंदर की विस्तृत तस्वीरें देता है। वहीं, एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग) मस्तिष्क, मेरुदंड या मांसपेशियों में कैंसर का पता लगाने में खास उपयोगी होता है।

अगर डॉक्टर को यह पता करना हो कि कैंसर हड्डियों तक तो नहीं पहुंचा, तो वे बोन स्कैन करते हैं। पीईटी स्कैन (पॉज़िट्रान एमिशन टोमोग्राफी) कोशिकाओं की गतिविधि को देखता है और यह जानने में मदद करता है कि कौन से क्षेत्र सक्रिय हैं, जो कैंसर का संकेत हो सकता है।

अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे भी शुरुआती पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उदाहर

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय