पेट के कैंसर के लक्षण: नजरअंदाज न करें ये संकेत

पेट के कैंसर की पहचान शुरुआती दौर में कर पाना अक्सर मुश्किल होता है, क्योंकि इसके लक्षण पहले कई सामान्य समस्याओं जैसे अपच या गैस में छिपे रहते हैं। लेकिन अगर ये लक्छन लगातार बने रहें, तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

आम लक्छनों में पेट में जलन, अपच, पेट फूलना और भोजन के तुरंत बाद पेट भरा महसूस होना शामिल है। कई लोगों को थोड़ा भी खाने के बाद भारीपन या तकलीफ महसूस होती है। इसके अलावा, भूख घटना, बिना वजह वजन कम होना और लगातार थकान महसूस करना भी चेतावनी के संकेत हो सकते हैं।

गंभीर मामलों में, मरीजों में एनीमिया (हीमोग्लोबिन की कमी) देखा जाता है, जो लगातार कमजोरी और चक्कर आने की वजह बनता है। कभी-कभी मल में लाल खून या गाढ़े काले रंग का मल भी दिखाई दे सकता है, जो पेट के अंदर खून बहने का संकेत है।

पेट में लगातार दर्द या असहज महसूस होना भी एक महत्व

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय