जीभ के कैंसर के लक्षण: पहचानना जरूरी है

जीभ का कैंसर आजकल बढ़ते जोखिमों के कारण अक्सर देखा जा रहा है। शुरुआती दौर में इसके लक्षण हल्के लग सकते हैं, लेकिन अगर नजरअंदाज किए जाएं, तो स्थिति गंभीर हो सकती है।

एक आम गलतफहमी है कि जीभ पर धब्बा या छाला सामान्य होता है। लेकिन अगर वह धब्बा लाल या सफेद हो और कई हफ्तों तक जायज नहीं होता, तो सावधान हो जाएं। ऐसा धब्बा जीभ के कैंसर का संकेत हो सकता है।

अन्य लक्षणों में शामिल हैं: लगातार गले में खराश महसूस होना, जो कई दिनों तक ठीक न हो। जीभ पर एक गांठ या अल्सर (घाव) आना जो भरने का नाम न ले। कभी-कभी बोलने या निगलने में भी तकलीफ हो सकती है।

धूम्रपान, गुटखा, सिगरेट या शराब के अधिक सेवन करने वालों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ये आदतें जीभ के कैंसर के प्रमुख कारण हैं।

अगर आपको ऊपर बताए गए लक्षण दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार महसूस हों, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से संपर्क करें। शुरुआत

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय