झूठे केस से निपटने का सही तरीका
कभी-कभी जानबूझकर किसी के खिलाफ झूठी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। ऐसी स्थिति में घबराने की जगह, कानूनी रास्ते अपनाकर अपना बचाव किया जा सकता है।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में अधिवक्ता शुभम भारती के अनुसार, अगर किसी ने आपके खिलाफ या आपके करीबी व्यक्ति के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई है, तो आपके पास आईपीसी की धारा 482 के तहत राहत का रास्ता है।
इस धारा के तहत, आप हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं ताकि झूठे मुकदमे को खारिज किया जा सके। यह प्रावधान खासकर उन मामलों में काम आता है जहां कोई शिकायत दुर्भावना या बदला लेने के इरादे से की गई हो।
हालांकि, इसके लिए अच्छे वकील की मदद लेना जरूरी है। कोर्ट को यह साबित करना होता है कि मुकदमा सच में झूठा है और पीड़ित व्यक्ति को परेशान करने के लिए दर्ज किया गया है।
ऐसे मामलों में समय रहते कानूनी कार्रवाई शुरू करना बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।