बाइक के टायर की औसत आयु कितनी होती है?
बाइक चलाने वाले ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि टायर कितने समय तक चलेगा। असल में, हर वाहन के टायर की आयु अलग होती है। कार या ट्रक के टायर जहां लंबे समय तक चल सकते हैं, वहीं बाइक के टायर का जीवन काफी कम होता है।
पिछले पहिये के टायर को 30,000 किलोमीटर के आसपास बदलना चाहिए। क्योंकि यह वह टायर होता है जो इंजन की पावर को सीधे सड़क पर पहुंचाता है, इसलिए इस पर ज्यादा दबाव पड़ता है और यह जल्दी घिस जाता है।
वहीं, आगे के टायर का जीवन थोड़ा लंबा होता है। अच्छी देखभाल और सही तरीके से ड्राइविंग करने पर यह टायर 50,000 किलोमीटर तक भी चल सकता है।
हालांकि, अगर आप पहाड़ी इलाकों में रहते हैं या अक्सर घाटियों में सफर करते हैं, तो टायर का घर्षण ज्यादा होता है। ऐसे में टायर केवल 25,000 से 30,000 किलोमीटर तक ही टिक सकता है।
इसलिए, टायर बदलने की समयसीमा सिर्फ किलोमीटर पर निर्भर नहीं करती, बल
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।