रेल में सोने वाले डिब्बे को क्या कहते हैं?

अक्सर हम सुनते हैं कि लोग ट्रेन के डिब्बे को "बोगी" कहते हैं, खासकर जब बात सोने वाले कोच की हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तकनीकी तौर पर बोगी कोई डिब्बा नहीं होता? यह एक आम भ्रम है जिसमें ज्यादातर यात्री उलझे रहते हैं।

बोगी वो चीज़ है जिस पर डिब्बा टिका होता है

असल में, "बोगी" वह फ्रेम या चेसिस होता है जिस पर ट्रेन का डिब्बा टिका होता है। इसमें पहिए और सस्पेंशन सिस्टम होते हैं, जो डिब्बे को ट्रैक पर चलने में मदद करते हैं। इसलिए, जब आप कहते हैं “बोगी में सो रहे हैं”, तो यह थोड़ा गलत है। सही शब्द है – कोच या डिब्बा

उदाहरण के लिए, AC-1, स्लीपर या जनरल कोच – ये सभी डिब्बे होते हैं जिनमें यात्री सफर करते हैं। रेलवे की भाषा में इन्हें "कोच" कहा जाता है, जबकि "बोगी" सिर्फ उस मशीनी हिस्से को कहते हैं जो डिब्बे को समर्थन देता है।

अगली बार जब आप ट्रेन में सफर करें, तो ध्यान दें – आप "कोच" में सफर कर र

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय