भारत और पाकिस्तान की सीमा से जुड़े राज्य
भारत की सीमा पाकिस्तान के साथ कुल चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छूती है। इनमें तीन राज्य — पंजाब, राजस्थान और गुजरात — तथा एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर शामिल हैं। ये सभी क्षेत्र पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करते हैं और रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इनमें सबसे लंबी सीमा जम्मू और कश्मीर की है, जो लगभग 1,216 किलोमीटर की है। इसके बाद राजस्थान की सीमा 1,035 किमी के साथ दूसरे स्थान पर है। पंजाब की सीमा 547 किमी और गुजरात की 512 किमी है। इन सभी का मिलाकर कुल सीमा लंबाई लगभग 3,310 किलोमीटर बनती है।
ये सीमाएं सिर्फ भौगोलिक ही नहीं, बल्कि इतिहास, सुरक्षा और राजनीति की दृष्टि से भी अहम हैं। खासकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब की सीमाएं कई दशकों से तनाव के केंद्र में रही हैं। सुरक्षा बलों की यहां लगातार निगरानी रहती है और सीमा पार से आने वाली चुनौतियों को
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।