विश्व अर्थव्यवस्था कौन चलाता है?
आज की दुनिया में, विश्व अर्थव्यवस्था सिर्फ सरकारों के हाथों में नहीं, बल्कि बड़े वित्तीय संस्थानों और वैश्विक निगमों के प्रभाव में चलती है। हालांकि, देशों के निर्णय लेने का अधिकार सरकारों के पास होता है, लेकिन उनकी अर्थव्यवस्थाओं के पीछे अक्सर बड़े बैंक, निवेश फंड और बहुराष्ट्रीय कंपनियां होती हैं जो धन का प्रवाह नियंत्रित करती हैं।
यह बात गलत नहीं कि वैश्विक आर्थिक फैसलों में बड़े वित्तीय संस्थानों का बहुत बड़ा हाथ है।जब कोई सरकार ऋण लेती है, तो वह अक्सर बड़े अंतर्राष्ट्रीय बैंकों या वित्तीय संस्थानों से लेती है। इस ऋण के बदले, वे सरकारों पर नीतियां बनाने का अप्रत्यक्ष दबाव डाल सकते हैं। उदाहरण के लिए, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) या विश्व बैंक जैसी संस्थाएं आर्थिक सहायता देते समय सख्त शर्तें भी रखती हैं। इससे स्पष्ट है कि धन की ताकत न केवल व्यक्तियों या कंपनियों तक सीमित नहीं, बल्कि सरकार
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।