फिल्में देखने के फायदे: मनोरंजन से कहीं आगे

फिल्में देखना सिर्फ समय बिताने का तरीका नहीं, बल्कि मन को बल देने का भी एक शक्तिशाली तरीका है। जब जीवन की भागदौड़ थका दे, तो कुछ घंटों के लिए सिनेमा हॉल या घर के सोफे में बैठकर किसी कहानी में खो जाना तनाव को भगाने का सबसे आसान तरीका हो सकता है। फिल्में न सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि हमारी भावनाओं को समझने में भी मदद करती हैं।

आजकल एक नई अवधारणा – सिनेमा थेरेपी – तेजी से मशहूर हो रही है। इसमें मानसिक दबाव, उदासी या एंग्जाइटी से जूझ रहे लोगों को विशेष तौर पर चुनी गई फिल्मों के माध्यम से भावनात्मक सहारा दिया जाता है। एक अच्छी फिल्म देखकर कई बार ऐसा लगता है मानो हमारे दर्द को किसी ने समझ लिया हो।

फिल्में हमें समय की लय भूला देती हैं। कहानी के प्रवाह में खोए, हम कुछ पलों के लिए दुनिया से दूर हो जाते हैं। इस दौरान चेतना कहीं और टिक जाती है। कई बार फिल्मों में दिखाई गई जिंदगी के संघर्ष हमें

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय