आत्मा कितने दिन तक भटकती रहती है?

मृत्यु के बाद आत्मा का क्या होता है, यह सदियों से लोगों के मन में उठने वाला सवाल रहा है। हिंदू धर्मग्रंथों, खासकर गरुड़ पुराण, के अनुसार, मृत्यु के बाद आत्मा तुरंत दूसरा जन्म नहीं लेती।

इसके मुताबिक, आत्मा मृत्यु के बाद 13 दिन तक अपने घर या परिवार के पास ही रहती है। इस दौरान वह परिवार जनों को देखती है, लेकिन वह उनसे जुड़ नहीं पाती। यह अवधि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है और इन दिनों में श्राद्ध व पिंडदान जैसे संस्कार किए जाते हैं, ताकि आत्मा को शांति मिल सके।

गरुड़ पुराण के अनुसार, नए शरीर की प्राप्ति तक आत्मा को लगभग 47 दिन लगते हैं। इस दौरान वह विभिन्न लोकों से गुजरती है और अपने कर्मों के अनुसार अगला जन्म पाती है।

लेकिन अगर मृत्यु आत्महत्या या दुर्घटना के कारण होती है, तो स्थिति अलग होती है। ऐसी आत्माओं को तुरंत नया शरीर नहीं मिल पाता और वे लंबे समय तक भटकती रह

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय