मानव की उत्पत्ति: अफ्रीका से शुरू हुआ सफर
लगभग दो लाख साल पहले, पृथ्वी पर वह जीव उभरा जिसे आज हम आधुनिक मानव यानी होमो सेपियन्स सेपियन्स कहते हैं। ये पहले इंसान अफ्रीका में पैदा हुए थे, और धीरे-धीरे वहाँ से दुनिया भर में फैल गए। वैज्ञानिकों का मानना है कि आज के सभी मानव जाति के पूर्वज उसी अफ्रीकी जनसंख्या से जुड़े हैं।
उससे पहले भी पृथ्वी पर मानव जैसे प्राणी मौजूद थे, जैसे निएंडरथल या होमो इरेक्टस, लेकिन वे होमो सेपियन्स जितने विकसित नहीं थे। आधुनिक मानव में बोलने, सोचने, औजार बनाने और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति की क्षमता इतनी उन्नत थी कि धीरे-धीरे वे दूसरी मानव जातियों को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे विकसित जीव बन गए।
अफ्रीका से निकलकर ये इंसान एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अंततः अमेरिका तक पहुँचे। यह सफर हज़ारों सालों में पूरा हुआ। इंसान ने न सिर्फ जलवायु और भूगोल के कठिन चुनौतियों को पार किया, बल्कि भाषा, कल
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।