मरने के बाद दूसरा जन्म कब होता है?
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, आत्मा नश्वर नहीं होती। जब शरीर का अंत होता है, तो आत्मा नए शरीर की ओर बढ़ जाती है। पुराणों के अनुसार, जीव को मृत्यु के बाद दूसरा जन्म लेने में कुछ समय लगता है।
मान्यता है कि कुछ आत्माएं मृत्यु के तीन दिन बाद नया शरीर धारण कर लेती हैं। इसीलिए परिवारजन "तीजा" मनाते हैं। वहीं, कुछ आत्माएं 10 या 13वें दिन नया जीवन प्राप्त करती हैं, जिसके चलते इन दिनों पर श्राद्ध या संस्कार किए जाते हैं। यह सब आत्मा के कर्मों और भाग्य पर निर्भर करता है।
कुछ मान्यताओं के अनुसार, आत्मा को लगभग 37 से 40 दिन तक नए जन्म के लिए समय लग सकता है। इस अवधि में आत्मा एक सूक्ष्म यात्रा पर होती है, जहां वह पितृलोक से होकर गुजरती है। इसीलिए सवा महीने में एक विशेष संस्कार, जैसे "सवान", भी किया जाता है।
ये सभी विधियाँ आत्मा की शांति और नए जीवन में सुगम प्रवेश के लिए की जाती हैं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।