शराब छोड़ने पर शरीर क्या करता है?
अचानक शराब का सेवन बंद कर देना शरीर के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है, खासकर अगर आप लंबे समय से नियमित रूप से शराब पीते हैं। डेलीस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, एकदम से शराब छोड़ने पर शरीर रिएक्शन दिखाने लगता है। ये लक्छन आमतौर पर कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक रह सकते हैं।
इनमें थकान, चिड़चिड़ापन, घबराहट और एंग्जाइटी शामिल हो सकती है। कई लोगों को सिरदर्द, पसीना आना, नींद न आना, यहां तक कि हार्ट बीट तेज होना भी महसूस होता है। कुछ लोग भावनात्मक रूप से भारी महसूस करते हैं, उदासी या डिप्रेशन का एहसास हो सकता है। इतना ही नहीं, हाथ कांपना, ब्लड प्रेशर बढ़ना, और भूख न लगना भी आम समस्याएं हैं।
ये सभी लक्छन शरीर के अल्कोहल के प्रति निर्भरता से जुड़े होते हैं। जब दिमाग अचानक उस रसायन के बिना रह जाता है जिसे वो लंबे समय से आदत बना चुका होता है, तो वह असंतुलन महसूस करता है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।