गीले बिस्तर पर सोने से क्या होता है?

गीले बिस्तर पर सोना सिर्फ अस्वस्थ नहीं, बल्कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नुकसानदाहक भी माना जाता है। कई प्राचीन ग्रंथों में इसकी चेतावनी दी गई है। मनु और अत्रिस्मृति में स्पष्ट कहा गया है कि गीले पैरों या गीले बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से साधारण से लेकर गंभीर रोग तक हो सकते हैं। नमी शरीर में ठंडक पैदा करती है, जिससे सिरदर्द, जोड़ों का दर्द और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से लक्ष्मीजी नाराज हो जाती हैं। कहा जाता है कि जहां सफाई और शुचिता नहीं होती, वहां समृद्धि भी धीरे-धीरे दूर हो जाती है। इसलिए भले ही मौसम गीला हो या कपड़े सूखे न हों, गीले बिस्तर पर सोने से बचना चाहिए।

इसी तरह, धर्मसिंधु ग्रंथ में एक अन्य महत्वपूर्ण नियम बताया गया है — सोते समय मुंह में पान या कोई अन्य चीज नहीं रखनी चाहिए। इससे न केवल स्वास्थ्य पर बुरा असर

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय