महिलाओं में दूध कैसे बढ़ाएं? स्तनपान के लिए सही संतुलन जरूरी
स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए सही पोषण और जीवनशैली बहुत जरूरी होती है। दरअसल, ब्रेस्ट में दूध बनना महिला के स्वास्थ्य, आहार और दिनचर्या पर निर्भर करता है।
पर्याप्त तरल लेना सबसे जरूरी है। रोजाना ज्यादा पानी, दूध और ताजे जूस पीने से शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है, जिससे दूध की मात्रा में सुधार होता है।खाने का तरीका भी अहम है। डिलीवरी के बाद महिला को दिन में पांच बार छोटे-छोटे भोजन लेने चाहिए। इससे ऊर्जा बनी रहती है और दूध की उत्पत्ति में मदद मिलती है।
कैफीन, शराब और तंबाकू से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। ये न सिर्फ मां के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि दूध की गुणवत्ता और मात्रा पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं। साथ ही, दिनभर में कैलोरी 1800 से कम नहीं होनी चाहिए। बेबी के लिए दूध बनाने में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है।8 मार्च 2021 को
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।