काली मां को नींबू क्यों चढ़ाया जाता है?
काली मां की पूजा में नींबू का विशेष महत्व है। मान्यता है कि नींबू नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और बुरी आत्माओं, नकारात्मक शक्तियों और शत्रुओं का नाश करता है। कहा जाता है कि मां काली को नींबू की माला चढ़ाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और हर मुश्किल दूर हो जाती है।
कुछ स्थानों पर तो मां काली की मूर्ति पर पूरे 108 नींबूओं की माला चढ़ाई जाती है। इस विधि के पीछे यह विश्वास है कि इससे शत्रु शक्तियां कमजोर पड़ जाती हैं और भक्त की रक्षा होती है।
नींबू सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली तांत्रिक उपकरण भी माना जाता है। प्राचीन काल से ही इसका उपयोग पूजा-पाठ, तंत्र साधना और वास्तु दोष दूर करने में किया जाता रहा है। इसकी तीखी गंध और तीखे स्वभाव को अशुभ शक्तियों को भगाने की क्षमता माना जाता है।
इसलिए जब कभी कोई व्यक्ति काली मां की शरण में जाता है, तो नींबू चढ़ाकर अपने मन की चिंताओं और डर
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।