भारत पर अंग्रेजों का दो सौ साल का शासन

अंग्रेजों ने भार पर लगभग 200 साल तक राज किया, जो भारतीय इतिहास में एक लंबा और कठिन दौर था। अगर हम 1757 की बात करें, जब प्लासी का युद्ध हुआ, तो यहीं से अंग्रेजों का वास्तविक शासन स्थापित होना शुरू हुआ। इसके बाद 1857 के स्वतंत्रता के पहले महान संग्राम के बावजूद, अंग्रेजों ने सीधे या परोक्ष रूप से भारत पर नियंत्रण बरकरार रखा।

1947 तक यह शासन चला, जिसका अर्थ है कि भारत को आजादी मिले अब 77 साल से अधिक का समय हो गया है। लेकिन यह आजादी आसानी से नहीं मिली। दो सौ साल की गुलामी के दौरान भारत की प्राकृतिक संपदा, सोना, रेशम, मसाले और कृषि उत्पादों को ब्रिटेन ले गया। भारत जैसे समृद्ध देश को बेहद गरीब और तबाही के कगार पर छोड़ दिया गया।

इतिहासकारों के अनुसार, अंग्रेजों ने न केवल भारत की संपत्ति लूटी, बल्कि उसकी आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक संरचना को भी अपने हित में ढाल दिया। फिर भी, भारतीय संस्कृति, धरोहर और स

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय