सिकंदर का भारत पर आक्रमण
लगभग 326 ईसा पूर्व में यूनानी शासक सिकंदर महान ने भारत पर आक्रमण किया। वह मकदूनिया का राजा था और एक महान योद्धा के रूप में जाना जाता है।
सिकंदर ने अपने विजय अभियान के तहत पहले फारस के साम्राज्य पर कब्जा किया, फिर बल्ख क्षेत्र (आधुनिक अफगानिस्तान) पर अधिकार कर लिया। इसके बाद वह काबुल होते हुए हिंदुकुश के खैबर दर्रे से होकर भारत में प्रवेश किया।
उस समय भारत छोटे-छोटे राज्यों में विभाजित था। सिकंदर ने पंजाब के क्षेत्र में प्रवेश किया और वहाँ के राजा पोरस के खिलाफ झेलम नदी के पास महत्वपूर्ण युद्ध लड़ा। इस युद्ध में पोरस ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी, लेकिन अंततः सिकंदर के सामने पराजय स्वीकार करनी पड़ी।
हालाँकि सिकंदर की सेना ने भारत के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया, लेकिन आगे बढ़ने से उसके सैनिकों ने इनकार कर दिया। लंबी लड़ाई और भारत की गर्मी से थक चुके सैनिक वापस जाना चाहते थे।
इस आक्रमण ने भारत और यूनान के बीच स
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।