ऑनलाइन खरीदारी क्यों सस्ती पड़ती है?
आजकल ज्यादातर लोग ऑनलाइन सामान खरीदना पसंद करते हैं, और इसकी सबसे बड़ी वजह है – कीमतों में बचत। क्योंकि आप सीधे ब्रांड या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या बड़े मार्केटप्लेस के जरिए खरीदारी करते हैं।
दुकानदार या बिचौलिए का कमीशन नहीं चढ़ता, जो ऑफलाइन दुकानों में खरीदते समय आपके दामों में जोड़ दिया जाता है। जैसे, अगर आप किसी फोन को मॉल में खरीदते हैं, तो उसकी कीमत में दुकान का किराया, कर्मचारी की सैलरी और बिचौलिए का प्रतिशत भी शामिल होता है।
लेकिन ऑनलाइन दुनिया में, कंपनी सीधे आप तक पहुँचने का इंतजाम करती है। इससे उनका बीच के लोगों को दिया जाने वाला कमीशन बच जाता है। वो इस बचत का एक हिस्सा आपको छूट के रूप में दे देती है, ताकि आपको सस्ता दाम दिखे और आप ऑनलाइन खरीदारी करते रहे।
इसके अलावा, ऑनलाइन दुकानों का ऑपरेटिंग खर्च भी कम होता है। कोई महंगी शोरूम नहीं, ना ही बहुत सारे स्टाफ क
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।