शेयर कब खरीदें? वारेन बफेट की सीख
शेयर बाजार में सही समय पर निवेश करना ही सफलता की कुंजी है। लेकिन सही समय कैसे पहचानें? इसका जवाब दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में से एक, वारेन बफेट ने साफ कर दिया है।
बफेट कहते हैं कि जब पूरा बाजार डरा हुआ हो, जब लोग घबराए हुए हों और शेयरों की कीमतें गिर रही हों, तब आपको लालची बन जाना चाहिए। यानी, तब शेयर खरीदने का समय आ जाता है। क्योंकि ऐसे समय में अच्छी कंपनियों के शेयर कम कीमत पर मिल जाते हैं।
दूसरी तरफ, जब बाजार उछाल पर हो, जब हर कोई शेयर खरीदने को तैयार हो और लालच में आकर निवेश कर रहा हो, तब आपको डर जाना चाहिए। यह वह समय है जब शेयर बेचने या मुनाफा बुक करने का सही वक्त आ गया है।
दरअसल, बफेट की इस सलाह के पीछे सादागी और समझदारी छिपी है—लोगों के खरीदने पर आप बेचें, और लोगों के बेचने पर आप खरीदें। इस तरह की सोच भावनाओं से ऊपर उठकर सोचने की सीख देती है।
इसलिए अगली बार जब बाजार में ग
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।