निफ्टी क्या है? जानिए भारतीय शेयर बाजार की धड़कन
निफ्टी भारतीय शेयर बाजार का एक प्रमुख संकेतक है, जो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आधारित है। इसका पूरा नाम निफ्टी 50 है, जो “नेशनल स्टॉक एक्सचेंज” और “पचास” के मिश्रण से बना शब्द है। यह 50 ऐसे शीर्ष लार्ग-कैप शेयरों के प्रदर्शन को दर्शाता है जो एनएसई पर सूचीबद्ध हैं और पूरे बाजार की दिशा को दर्शाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आप सोच सकते हैं कि अगर एनएसई पर कुल 1600 से अधिक शेयर ट्रेड होते हैं, तो निफ्टी सिर्फ 50 क्यों? क्योंकि ये 50 कंपनियाँ न सिर्फ़ आकार में बड़ी होती हैं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों जैसे बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, आईटी, ऑटोमोबाइल और एफएमसीजी का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस तरह, निफ्टी पूरे बाजार के रुझान को समझने के लिए एक विश्वसनीय बारोमीटर की तरह काम करता है।
जब आप सुनते हैं कि “निफ्टी 20,000 के पार चला गया”, तो इसका मतलब है कि इन 50 कंपनियों के शेयर मू
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।