अच्छे शेयरों की पहचान कैसे करें?
शेयर बाजार में निवेश करना एक बेहतरीन तरीका है लंबे समय में समृद्धि बनाने का, लेकिन सफलता की कुंजी है – सही शेयरों का चयन. हजारों कंपनियों में से अच्छे शेयर चुनने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना जरूरी है।
सबसे पहले, सही सेक्टर की पहचान करें। ऐसे सेक्टर चुनें जो भविष्य में विकास की संभावना रखते हों – जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी या स्वास्थ्य सेवाएं। फिर, कंपनी का बिज़नेस मॉडल समझें। अगर आप नहीं समझ पा रहे कि कंपनी पैसा कैसे कमाती है, तो निवेश से बचें।
अगले चरण में, फाइनेंशियल डेटा देखें। कंपनी का EPS (अर्निंग पर शेयर) बढ़ता हुआ होना चाहिए। P/E रेशियो (प्राइस टू अर्निंग) के जरिए पता करें कि शेयर ज्यादा महंगा तो नहीं है। RoE (रिटर्न ऑन इक्विटी) और RoCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एम्पलॉइड) यह बताते हैं कि कंपनी अपने पैसे को कितनी बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर रही है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।