भारत का सबसे नंबर वन ब्रोकर कौन है?
शेयर बाजार में निवेश के लिए एक अच्छा डीमैट अकाउंट और ब्रोकर बहुत जरूरी होता है। लेकिन जब सवाल आता है कि भार त का सबसे नंबर वन ब्रोकर कौन है, तो जवाब सीधा-सादा नहीं होता। दरअसल, “नंबर वन” कई मापदंडों पर निर्भर करता है – जैसे ट्रेडिंग वॉल्यूम, ग्राहक संख्या, प्लेटफॉर्म की आसानी, या फीस संरचना।
कुछ नाम जो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं:एचडीएफसी सिक्योरिटीज, इंडिया इन्फोलाइन (आईआईएफएल), 5 पैसा, मोतीलाक ओसवाल, ज़ेरोधा, एंजेल ब्रोकिंग, ट्रेड स्मार्ट ऑनलाइन और कोटक सिक्योरिटीज – ये सभी भारत के टॉप ब्रोकर्स में शामिल हैं।
अगर ग्राहक आधार और ट्रेडिंग एक्टिविटी की बात करें, तो ज़ेरोधा अक्सर लीड करता है। यह डिजिटल-फर्स्ट ब्रोकर है जिसने नए निवेशकों को शेयर बाजार के करीब लाने में बड़ी भूमिका निभाई है। साफ-सुथरा प्लेटफॉर्म, कम फीस और टेक्नोलॉजी पर फोकस ने इसे युवाओं का पसंदीदा बना दिया है।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।