एक आदर्श शिक्षक कैसा होना चाहिए?
एक अच्छा शिक्षक सिर्फ पढ़ाने वाला नहीं होता, बल्कि वह छात्रों के जीवन का प्रकाश स्तंभ बनता है। उसके व्यवहार में सादगी होनी चाहिए, ताकि छात्र उसके साथ आसानी से बातचीत कर सकें और अपने डर, संदेह या सवाल खुलकर पूछ सकें।
एक अच्छे शिक्षक को छात्रों के मन की भावनाओं को समझने की क्षमता होनी चाहिए। वह न केवल पाठ्यक्रम पढ़ाए, बल्कि छात्रों के सपनों, चुनौतियों और जिज्ञासा के प्रति संवेदनशील हो। एक ऐसा शिक्षक जो छात्रों के दर्द को महसूस करता है, जिसे उनकी तकलीफ़ पर दुख होता है, उसे हमदर्द कहा जा सकता है।
साथ ही, वह पेशेवर भी होना चाहिए। नियमित कक्षा लेना, समय का सम्मान करना, और छात्रों के प्रति निष्पक्ष रहना उसकी पेशेवर नैतिकता का हिस्सा है। शिक्षक को अपने काम में ईमानदार होना चाहिए। बेईमानी या झूठ उसके चरित्र पर कलंक है।
अंततः, एक शिक्षक ज्ञान का दीपक है। उसका व्यवहार, भाषा और सोच छात्रों के लिए प्रेरणा
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।