शिक्षक के लिए सबसे महत्वपूर्ण क्या है?
एक शिक्षक के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह छात्रों की कठिनाइयों को समझे और उन्हें दूर करने में मदद करे। सिर्फ पाठ्यक्रम पूरा करना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि छात्र के मन में छुपी उलझनों को पहचानकर उन्हें समाधान देना भी ज़रूरी है।
एक अच्छे शिक्षक में कई गुण होने चाहिए। वह निष्ठावान और समर्पित होना चाहिए, क्योंकि बच्चे सच्चाई को आसानी से महसूस कर लेते हैं। जिम्मेदारी और देखभाल का भाव होना चाहिए, ताकि हर छात्र को उसका सही महत्व मिल सके।अगर शिक्षक सभी बच्चों के प्रति निष्पक्ष रहे, तो कक्षा में समानता का माहौल बनता है। इसके साथ-साथ उसमें अच्छे संप्रेषण कौशल की भी आवश्यकता है। वह न सिर्फ एक अच्छा वक्ता हो, बल्कि एक बेहतर श्रोता भी होना चाहिए। छात्रों की आवाज़ को सुनने की कला शिक्षक के लिए अनमोल है।
अंततः, वास्तविक शिक्षक वही है जो छात्र के हित में सदैव सोचे। न केवल पढ़ाई में, बल्कि जीवन के सं
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।