शिक्षक कैसे बनते हैं? – पूरी जानकारी हिंदी में

अगर आपका सपना भी बच्चों को पढ़ाने वाला शिक्षक बनने का है, तो आपके लिए ये सही समय है। प्राइमरी स्तर का शिक्षक बनने के लिए सबसे पहले आपको 12वीं कक्षा किसी भी स्ट्रीम – चाहे आर्ट, साइंस या कॉमर्स – में कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना ज़रूरी है।

इसके बाद आपको एक टीचर ट्रेनिंग कोर्स में दाखिला लेना होगा। जैसे कि NTT (Nursery Teacher Training), BSTC (Basic School Teacher Certificate), या D.EL.ED (Diploma in Elementary Education)। ये कोर्स आपको बच्चों को पढ़ाने की विधि, कक्षा प्रबंधन और शिक्षण कौशल के बारे में गहराई से तैयार करते हैं।

इन कोर्सों में एडमिशन पाने के लिए आपको प्री-BSTC या प्री-D.EL.ED परीक्षा देनी होती है। ये राज्य स्तरीय परीक्षाएं होती हैं, जिनमें अच्छे अंक लाने पर ही आपको प्रशिक्षण कोर्स में सीट मिलती है।

कोर्स पूरा करने के बाद, आप सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। कई जगहों पर टीटीईटी (Teacher Eligibility Test) भी अनिवार्य होती है।

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय