शिक्षक का पहला गुण: समय की पाबंदी
एक अच्छे शिक्षक के कई गुण होते हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण और सबसे पहला गुण है — समय के प्रति पाबंदी. जब एक शिक्षक समय का सद्विवेकपूर्ण उपयोग करता है, तो वह न केवल अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहता है, बल्कि छात्रों के लिए भी एक आदर्श बन जाता है।
एक ऐसा शिक्षक जो समय से पहले विद्यालय पहुँचता है, प्रार्थना सभा में उपस्थित होता है और कालांश शुरू होते ही कक्षा में पहुँच जाता है, वह छात्रों पर एक सकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे छात्रों में भी समय के प्रति आदर विकसित होता है। अगर शिक्षक ही समय पर उपस्थित नहीं होगा, तो छात्रों से अनुशासन की अपेक्षा करना व्यर्थ है।
समय की पाबंदी सिर्फ अनुशासन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। यह दिखाता है कि शिक्षक अपने काम को गंभीरता से लेता है और छात्रों के भविष्य के प्रति सचेत है। ऐसा शिक्षक छात्रों के मन में विश्वास और सम्मान की भावना पैदा करता है।
इसलिए, चाहे कक्षा में पढ़ा
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।