ईमेल क्या है और यह कैसे काम करता है?
ईमेल, जिसे हिंदी में विपत्र भी कहा जाता है, आज के डिजिटल जमाने में संचार का एक बहुत ही आम और तेज़ तरीका है। यह इलेक्ट्रॉनिक मेल (Electronic Mail) का संक्षिप्त रूप है। आज चाहे नौकरी से लेकर पढ़ाई तक, हर जगह ईमेल का इस्तेमाल होता है।
ईमेल के जरिए हम किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति को सेकंडों में संदेश, फोटो, दस्तावेज या अन्य फाइलें भेज सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक ईमेल पते की जरूरत होती है। यह पता आपके यूजरनेम और डोमेन नेम (जैसे: [email protected]) से मिलकर बनता है।
उदाहरण के लिए, अगर आपका नाम राज है और आपने Gmail के जरिए अकाउंट बनाया है, तो आपका ईमेल पता [email protected] हो सकता है। एक बार अकाउंट बन जाने के बाद, आप किसी को भी कभी भी मैसेज भेज सकते हैं।
ईमेल ने न सिर्फ पत्र लिखने के तरीके को बदल दिया है, बल्कि समय और दूरी के बंधन भी तोड़ दिए हैं। पहले चिट्ठियों में जवाब आने में दिनों लग जाते थे, लेकिन अब ईमेल से जव
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।