अपने ईमेल पासवर्ड को कैसे रिकवर करें?

कई बार हम अपने ईमेल आईडी का पासवर्ड भूल जाते हैं, खासकर जब कई महीनों तक लॉगइन नहीं किया हो। ऐसे में सवाल उठता है कि मेरा ईमेल पासवर्ड क्या है? और इसे कैसे पुनः प्राप्त करें?

अगर आपका ईमेल आईडी गूगल (Gmail) पर है, तो आप आसानी से अपना पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं। सबसे पहले, गूगल के लॉगइन पेज पर जाएं। वहां से Forgot Password के विकल्प पर क्लिक करें।

गूगल आपसे पिछला पासवर्ड पूछ सकता है जो आपको याद हो। अगर आपको कुछ भी याद नहीं है, तो चिंता न करें। आप Try another way पर क्लिक करके दूसरे तरीके जैसे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या बैकअप ईमेल के माध्यम से अपना अकाउंट वेरिफाई कर सकते हैं।

कई बार OTP (वन टाइम पासवर्ड) भेजा जाता है या आपके द्वारा पहले सेट की गई सुरक्षा प्रश्नों के जवाब मांगे जाते हैं। एक बार आपकी पहचान सत्यापित हो जाने के बाद, आप एक नया पासवर्ड सेट कर सकते हैं।

यह प्रक्रिया सुरक्षित और आसान है, बस थोड़ा धैर

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय