बिजली बचाने के आसान उपाय

बिजली मीटर धीमा करने का मतलब है – बिजली की खपत कम करना। कई लोग सोचते हैं कि मीटर को धीमा करने के लिए कोई जादुई तरीका होगा, लेकिन असल है तो यह कि बिजली की खपत घटाकर ही मीटर को "धीमा" किया जा सकता है।

सबसे पहले, घर में लगे पुराने पंखे बदल दें। पुराने पंखे ज्यादा बिजली खींचते हैं। नए एनर्जी-एफिशिएंट मॉडल इस्तेमाल करने से बिजली का बिल कम होगा। इसी तरह, पुराने बल्बों की जगह LED बल्ब लगाएं। LED बल्ब पारंपरिक बल्बों की तुलना में 70-80% कम बिजली खर्च करते हैं और ज्यादा देर चलते हैं।

छोटी-छोटी आदतों का भी बड़ा असर होता है। जैसे, मोबाइल या लैपटॉप चार्ज हो जाने के बाद चार्जर को प्लग से निकाल दें। बहुत से लोग इसे नजरअंदाज करते हैं, लेकिन चार्जर लगे रहने पर भी बिजली खर्च होती है।

और सबसे जरूरी – जब कमरा खाली हो या कोई उपकरण इस्तेमाल में न हो, तो उसकी लाइट, पंखा या अन्य उपकरण तुरंत बंद कर दें। छोटे-छोटे कामों के जरिए भ

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय