पंखा धीरे चल रहा है? जानिए क्यों
पंखा धीरे चलना गर्मियों में काफी परेशान करने वाली समस्या हो सकती है। अगर आपको लगातार पंखे को धक्का देना पड़ रहा है या वह चलते समय "चोय-चोय" की आवाज़ कर रहा है, तो इसका सबसे आम कारण बेयरिंग का खराब होना हो सकता है।
बेयरिंग पंखे के मोटर में लगा एक छोटा लेकिन ज़रूरी पुर्जा होता है, जो पंखे के पंख को सही तरीके से घूमने में मदद करता है। समय के साथ बेयरिंग में लगा तेल या ग्रीस सूख जाता है, जिससे घर्षण बढ़ जाता है और पंखा धीमा चलने लगता है। कई बार बेयरिंग खराब होकर जाम भी हो सकता है, जिससे पंखे को शुरू करने में भी तकलीफ होती है।
अगर पंखा अजीब आवाज़ कर रहा है या तेज़ गति पर नहीं चल रहा, तो सबसे पहले बेयरिंग की जाँच कराएं। कई बार ग्रीस भरने से ही समस्या ठीक हो जाती है। लेकिन अगर बेयरिंग पुराना या खराब हो चुका है, तो उसे बदल देना ही बेहतर रहता है।
इसके अलावा, बिजली का वोल्टेज कम होना या कैपेसिटर की
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।