क्या सीलिंग पंखा कमरे को गर्म करता है?
अक्सर लोग सोचते हैं कि सीलिंग पंखा चलाने से कमरा गर्म हो जाता है। वास्तव में, ऐसा बिल्कुल सही नहीं है। अगर आप बहुत बारीकी से देखें, तो पता चलता है कि पंखा थोड़ी मात्रा में ही सही, लेकिन हवा को गर्म कर देता है।
इसका मुख्य कारण पंखे की मोटर में उत्पन्न होने वाली ऊष्मा है। जब मोटर काम करती है, तो उसमें ताम्र हानि और लौह हानि के कारण थोड़ी गर्मी पैदा होती है। यह गर्मी पंखे के आसपास की हवा में जाकर मिल जाती है।इसके अलावा, जब पंखे के ब्लेड हवा के साथ घर्षण करते हैं, तो उससे भी थोड़ी मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न होती है। लेकिन यह इतनी कम होती है कि सामान्य उपयोग में इसका असर लगभग नगण्य होता है।
ध्यान रखें: पंखा आपको ठंडक महसूस कराता है, क्योंकि यह हवा को गति देकर त्वचा से गर्मी को उड़ा देता है। लेकिन अगर कमरे में कोई व्यक्ति मौजूद न हो, तो पंखा चलाने का कोई फायदा नहीं होता — बल्कि बिजली की बर्बादी होती है।त
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।