भारत किन चीजों का सबसे ज्यादा आयात करता है?
भारत के आयात की बात करें तो सबसे आगे है क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल। वास्तव में, खनिज ईंधन – जिसमें तेल, गैस और कोयला शामिल हैं – भारत के कुल आयात का सबसे बड़ा हिस्सा है। वर्ष 2023 में, केवल तेल सहित खनिज ईंधन के आयात पर खर्च हुए 48.3 अरब अमेरिकी डॉलर, जो कुल आयात का लगभग 14.9% है।
दूसरे स्थान पर हैं रत्न और कीमती धातुएं। इनका आयात 40.1 अरब डॉलर रहा, जिसमें सोना, हीरा और चांदी जैसी चीजें शामिल हैं। इसके बाद मशीनरी, खासकर कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का नंबर आता है, जिस पर खर्च हुए 20.4 अरब डॉलर।
वाहनों का आयात 18.2 अरब डॉलर रहा, जिसमें लग्जरी कारें, बसें और स्पेयर पार्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा, कार्बनिक रसायन (17.7 अरब डॉलर) और फार्मास्यूटिकल्स (14.3 अरब डॉलर) भी भारत के प्रमुख आयात हैं। इनके बिना देश की औद्योगिक और चिकित्सा आवश्यकताएं पूरी नहीं हो सकतीं।
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।