विश्व में परमाणु शक्तियाँ: कौन हैं और कितने?

दुनिया में कुल आठ देश ऐसे हैं जिन्होंने परमाणu हथियारों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। इनमें पांच देश वे हैं जो परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के तहत मान्यता प्राप्त परमाणु शक्तियाँ माने जाते हैं – ये हैं अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन। ये सभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य भी हैं।

इन पांच के अलावा, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ने भी परमाणु हथियारों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, हालांकि वे NPT के सदस्य नहीं हैं। भारत ने पहली बार 1974 में परमाणु परीक्षण किया, जबकि पाकिस्तान ने 1998 में जवाबी कार्रवाई में अपना परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने 21वीं सदी में कई बार परमाणु धमाके किए हैं, जिससे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

कुछ अन्य देशों, जैसे इजराइल, के बारे में माना जाता है कि उनके पास परमाणु हथियार हैं, लेकिन वे इसकी पुष्टि नहीं करते। वैश्विक स्तर पर परमाणु निरस्त्रीक

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय