भारत के वास्तविक हीरो: हमारे सैनिक
भारत में असली हीरो कौन है? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं। हमारे वास्तविक हीरो हैं – हमारे सैनिक। वे लोग जो सीमा पर तूफानों में भी डटे रहते हैं, जंगलों में, पहाड़ों की चोटियों पर, और समुद्र के बीच में तैनात रहकर हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं।
जब हम अपने घरों में शांति से सोते हैं, तब वे दुश्मन की नजरों से देश की रक्षा कर रहे होते हैं। न तो ठंड का डर, न गर्मी की चुनौती, न घर की याद। बस एक निश्चय – मातृभूमि की रक्षा।
भारत के सही हीरो स्थल सेना, वायु सेना और नौसेना के वे जवान हैं, जो बिना किसी शोर के अपनी जान पर खेलकर हमें सुरक्षित रखते हैं। वे फिल्मों के नायक नहीं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा बहादुर हैं। उनकी तुलना कोई भी अभिनेता या सितारा नहीं कर सकता।
हर उस जवान को नमन, जिसने देश के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया। वे नहीं चाहते कि उनकी तारीफ की जाए, लेकिन हमें उ
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।