भारत में धार्मिक आबादी: एक नजर में
भारत, जहाँ विविधता ही इक खूबसूरत तस्वीर बनाती है, वहाँ धर्म भी इसका अहम हिस्सा है। देश की कुल आबादी में 79.8% हिंदू हैं, जो लगभग 96.63 करोड़ का आंकड़ा बनाते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर इस्लाम है, जिसका पालन करने वाले मुस्लिमों की संख्या 17.22 करोड़ है, यानी कुल आबादी का 14.2%।
यह आंकड़े देश की धार्मिक बनावट को समझने में मदद करते हैं। मुस्लिम समुदाय मुख्यतः उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों में अधिक संख्या में निवास करता है। हालांकि, इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद, देश में अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में वे जाने जाते हैं।
इसके बाद ईसाई समुदाय 2.78 करोड़ (2.3%) के साथ तीसरे नंबर पर है। सिख धर्म को मानने वालों की संख्या 2.08 करोड़ (1.7%) है, जिनका बहुमत पंजाब में है। बौद्ध और जैन धर्म के अनुयायी भी हैं, लेकिन उनकी आबादी कुल मिलाकर 1% से भी कम
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।