अर्धविराम का सही प्रयोग कब और कहाँ करें?

जब हम किसी वाक्य को लिखते या बोलते समय थोड़ी देर के लिए रुकना चाहते हैं, मगर वाक्य को पूरा नहीं खत्म करना चाहते, तो अर्धविराम (;) का प्रयोग करते हैं। यह अल्प विराम (,) से थोड़ा लंबा और पूर्ण विराम (।) से हल्का विराम होता है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप कह रहे हैं—“मैंने सुबह नाश्ता किया; फिर थोड़ी देर टहलने चला गया।” यहाँ “किया” के बाद वाक्य पूरा नहीं हुआ, लेकिन थोड़ा रुकावट की जरूरत है। ऐसी स्थिति में अल्प विराम कमजोर पड़ेगा, और पूर्ण विराम ज्यादा मजबूत, इसलिए अर्धविराम बिलकुल सही रहता है।

अर्धविराम का प्रयोग अक्सर सूचीबद्ध वाक्यों में भी होता है जब खुद वाक्यों में अल्प विराम आ चुका हो। जैसे—“मैंने बाजार से सेब, आम और केले खरीदे; रास्ते में एक दोस्त से मुलाकात हुई; और फिर घर लौट आया।”

भाषा को स्पष्ट और प्रवाहपूर्ण बनाने के लिए विराम चिह्नों का सही इस्तेमाल जरूरी है। अर्ध

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय