सबसे ज्यादा सोने वाले जानवर कौन हैं?
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा सोने का रिकॉर्ड किसके नाम है? कोआला इस मामले में सबसे आगे है। यह छोटा और प्यारा जानवर दिन में लगभग 20 से 22 घंटे तक सोता है। इसका मतलब है कि वह दिन का लगभग 90% समय सिर्फ नींद में बिता देता है।
कोआला के बाद भी कुछ जानवर ऐसे हैं जो लगभग पूरा दिन आराम करते हैं। उदाहरण के लिए, आर्माडिलो और ओपोसम दोनों लगभग 19 घंटे सोते हैं। तो वहीं, लेमर 16 घंटे, और हैम्स्टर तथा गिलहरी प्रत्येक 14 घंटे तक सोते हैं।
कोआला के इतना ज्यादा सोने की वजह उसका आहार है। वह यूकेलिप्टस की पत्तियां खाता है, जो पोषण में कमी होती हैं और पचने में भी बहुत समय लेती हैं। इसलिए शरीर को ऊर्जा बचाने के लिए कोआला इतनी लंबी नींद लेता है।
यह बात दिलचस्प है कि कुछ जानवर सिर्फ जीवित रहने के लिए इतना सोते हैं। इंसानों के मुकाबले ये जानवर तो सचमुच नींद के राजा कहलाने के हकदार ह
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।