खुद से कहानी कैसे लिखें?

कहानी लिखना एक सुंदर कला है, जिसमें आप अपने विचारों को पंख दे सकते हैं। लेकिन अच्छी कहानी लिखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। सबसे पहले, कहानी का आरंभ आकर्षक होना चाहिए। पहले ही वाक्य से पाठक को जोड़े रखे, ताकि वह पूरी कहानी पढ़ने पर मजबूर हो जाए।

भाषा के मामले में, सरल, सरस और मुहावरेदार शैली अपनाएँ। अति-जटिल शब्दों से बचें, क्योंकि लेखन का उद्देश्य संवाद करना है, न कि भ्रमित करना।

कहानी की घटनाओं को ठीक क्रम में रखें। अगर घटनाएँ बिखरी होंगी, तो कहानी का प्रभाव कम हो जाएगा। वाक्य भी छोटे और क्रमबद्ध रखें — इससे पढ़ने में आसानी होती है और कहानी तरोताज़ा लगती है।

हमेशा यह याद रखें कि हर कहानी का एक स्पष्ट उद्देश्य होना चाहिए। चाहे वह प्रेम, साहस या नैतिकता की बात हो, पाठक को अंत में कुछ सीख मिलनी चाहिए। शिक्षाप्रद कहानियाँ दिल में उतर जाती हैं और लंबे समय तक याद रहती हैं

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय