पहला पीरियड: जानिए मेनार्की क्या है
मेनार्की वह शब्द है जिससे चिकित्सा जगत में लड़कियों का पहला पीरियड जाना जाता है। यह शारीरिक विकास का एक महत्वपूर्ण मोड़ होता है और आमतौर पर 10 से 12 साल की उम्र के बीच शुरू होता है, हालांकि कुछ लड़कियों में यह 9 साल में भी आ सकता है, तो किसी में 15 तक।
पहला पीरियड आने से पहले शरीर में कई बदलाव दिखाई देने लगते हैं। जैसे—छाती के नीचे दर्द, मूड स्विंग, पेट में ऐंठन, और कभी-कभी सफेद या हल्के पीले द्रव का निकलना। इन लक्षणों के बाद कुछ महीनों में मेनार्की हो सकती है।
पहले कुछ महीनों तक पीरियड्स अनियमित रह सकते हैं। यह पूरी तरह सामान्य है। धीरे-धीरे शरीर अपनी लय पकड़ता है और साइकिल नियमित हो जाता है। इस दौरान स्वच्छता का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।
कई लड़कियों को पहला पीरियड आने पर डर या शर्म महसूस होती है, खासकर अगर उन्हें पहले से जानकारी न हो। इसलिए माता-पिता और शिक्षकों की जिम्मेदारी बनती
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।