पीरियड्स क्यों रुक सकते हैं?

मासिक चक्र हर महिला के जीवन का एक स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन कई बार यह अनियमित या बिल्कुल रुक जाता है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। एक मुख्य कारण वजन होता है। अगर किसी महिला का वजन बहुत अधिक है या फिर बहुत कम, तो दोनों स्थितियों में हार्मोन्स प्रभावित होते हैं। इसकी वजह से पीरियड्स अनियमित या लेट हो सकते हैं।

दूसरा बड़ा कारण मेनोपॉज है। जैसे-जैसे महिलाओं की उम्र 40-45 साल के करीब आती है, शरीर में हार्मोनल परिवर्तन शुरू हो जाते हैं। इस दौरान पीरियड्स धीरे-धीरे कम होने लगते हैं और अंततः रुक जाते हैं। यह प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन कई बार यह चिंता का विषय भी बन सकता है।

इनके अलावा, तनाव, थायरॉइड, पीसीओएस (PCOS) या कुपोषण भी पीरियड्स को प्रभावित कर सकते हैं। कई युवा लड़कियों में भी अब यह समस्या देखी जा रही है।

अगर आपके पीरियड्स लगातार लेट हो रहे हैं या पूरी तरह रुक गए हैं, तो घ

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय