पीरियड कितने दिनों तक लेट हो सकता है?
महिलाओं में पीरियड का साइकल अक्सर 28 दिनों का होता है, लेकिन हर लड़की का शरीर अलग होता है। इसलिए 29 या 30 दिन बाद भी पीरियड आना पूरी तरह सामान्य है। एक या दो दिन की देरी में घबराने की ज़रूरत नहीं होती। कई बार तनाव, खान-पान, वज़न में बदलाव या दिनचर्या में फेरबदल के कारण भी पीरियड थोड़े लेट हो जाते हैं।
लेकिन अगर आपके आखिरी पीरियड के बाद 6 हफ्ते यानी लगभग 40 दिन से ज़्यादा हो गए हैं और अभी तक पीरियड नहीं आए हैं, तो इसे मिस्ड पीरियड या लंबी देरी माना जा सकता है। ऐसे में गर्भावस्था की संभावना को नकारा नहीं जा सकता, इसलिए प्रेगनेंसी टेस्ट करना उचित रहता है।
कभी-कभी पीसीओएस (PCOS) जैसी स्थितियां भी पीरियड में अनियमितता पैदा कर सकती हैं। अगर लगातार कई महीने पीरियड लेट हो रहे हों या बिल्कुल न आ रहे हों, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होता है।
याद रखें, थोड़ी देरी सामान्य है, लेकिन लग
टिप्पणियाँ
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले प्रतिक्रिया दें।