चांदी के पायल की पहचान कैसे करें?

चांदी के पायल न सिर्फ सुंदर लगते हैं, बल्कि इनकी साफ चमक देखकर दिल भी खुश हो जाता है। लेकिन आजकल बाजार में कई नकली चीजें बिक रही हैं, इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपके पास जो पायल हैं, वे वास्तव में चांदी के हैं या नहीं।

एक आसान तरीका है — बर्फ का इस्तेमाल। अगर आपके पास चांदी के पायल हैं, तो उन पर एक आइस क्यूब रखकर देखें। यदि बर्फ तुरंत पिघलने लगे, तो समझ जाइए कि आपके पायल वाकई चांदी के हैं।

दरअसल, चांदी ताप की बहुत अच्छी चालक होती है। यह ताप को बहुत तेजी से प्रसारित करती है। इसीलिए जब आप इस पर बर्फ रखते हैं, तो चांदी के ताप के तुरंत संचरण की वजह से बर्फ जल्दी पिघल जाती है। जबकि अन्य धातुओं में यह गुण कम होता है, तो बर्फ धीमी गति से पिघलती है।

इस छोटे से टेस्ट से आप घर बैठे ही पता लगा सकते हैं कि आपके पास चांदी का सच्चा गहना है या नहीं। फिर भी, अगर कोई शक हो, तो किसी विश्वसनीय जौह

यह भी देखें

विस्तृत लेख

संबंधित विषय